ब्रेकिंग

नवम्बर माह से पहले बन कर तैयार हो मुखालिसपुर बस स्टेशन – प्रभारी मंत्री

जिले की प्रभारी मंत्री पहुंची मुखालिसपुर, निर्माणाधीन बस स्टेशन का लिया जायजा

– ग्राम प्रधान रीना अग्रहरि ने ग्रामीणों की समस्याओं से प्रभारी मंत्री को कराया अवगत

– 478 लाख रूपये की लगत से यूंपीपीसीएल करा रहा बस स्टेशन का जीर्णोद्धार, गुणवत्ता पर रही प्रभारी मंत्री की नजर

जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम शनिवार को नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के मुखालिसपुर पहुंची। निर्माणाधीन बस स्टेशन की गुणवत्ता का जायजा लिया। जिम्मेदारों को नवंबर माह से पहले ही बस स्टेशन निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम शनिवार को मुखालिसपुर पहुंची। ग्राम प्रधान रीना अग्रहरि ने फूल मालाओं और मोमेंटम भेंट कर उनका स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने 478 लाख रूपये की लगत से निर्माणाधीन मुखालिसपुर बस स्टेशन का जायजा लिया। प्रोजेक्ट मैनेजर आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि नवंबर तक स्टेशन के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जिस पर प्रभारी मंत्री ने सख्त लहजे में नवंबर से पूर्व ही कार्य पूरा कर लिए जाने का निर्देश दिया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखने के दौरान प्रभारी मंत्री ने ईंट, सीमेंट और सरिया की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। कार्य की गुणवत्ता को बेहतर बताते हुए प्रभारी मंत्री ने समय से पहले ही इसे पूरा करने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने मुखालिसपुर में स्थित डाक बंगले के बाउंड्री निर्माण में हुए घोटाले के जांच की भी मांग किया। ग्राम प्रधान रीना अग्रहरि ने गांव निवासी एक व्यक्ति की संपत्ति गलत तरीके से नीलाम किए जाने के प्रयास का मामला उठाया। जिस पर प्रभारी मंत्री ने इस मामले में जिलाधिकारी से वार्ता कर निदान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक गणेश चौहान, राजेंद्र राय, मनोज अग्रहरि, भास्कर त्रिपाठी, संतोष यादव, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, एसडीएम रविकांत चौबे, थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय, बीडीओ कुलदीप कुमार, एडीओ पंचायत सतीश कुशवाहा, चौकी प्रभारी मुखालिसपुर जयहिंद भारती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »