पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा परिक्षेत्र के जनपदो बस्ती, सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक के साथ मासिक अपराध समीक्षा व होली त्यौहार के दृष्टिगत गोष्ठी की गयी ।
डीआईजी बस्ती द्वारा गोष्ठी के दौरान लंबित विवेचनाओ/आंशिक विवेचनाओ का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने, अधिकाधिक निरोधात्मक कार्यवाही कराने, गैंगेस्टर, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी कराने, चोरी तथा वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण कराने, गो-तस्करी की प्रभावी रोकथाम, रात्रिकालीन सघन चेकिंग, संगीन अपराध,महिला अपराध एवं एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मामलों मे त्वरित प्रभावी कार्यवाही कराने, जनपद स्तर पर साइबर एक्शन प्लान के तहत कार्यवाही कराने, यक्ष ऐप पर शेष अपराधियो का सत्यापन कराने, साइबर अपराध, CCTNS, IGRS, NCRB ,कर्मयोगी पोर्टल CM डैशबोर्ड, ITSSO, JMIS आदि पोर्टलो की निरन्तर निगरानी कराते हुए आवश्यक कार्यवाही कराने, पब्लिक ग्रीवांस रिव्यू पोर्टल, मुख्यमंत्री जनता दर्शन एवं अन्य उच्चस्तरीय शिकायत पोर्टलों पर प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने,साईबर अपराध से सम्बन्धित मोबाइल/IMEI नम्बर अधिकाधिक ब्लाक कराने, मोबाईल की रिकवरी अधिकाधिक कराने, i RAD ऐप पर सभी दुर्घटनाओ की फीडिंग कराने, महिला अपह्ता/गुमशुदा की शत प्रतिशत बरामदगी कराने, अधिकाधिक एमाउन्ट लीन कराने,मिशन शक्ति केन्द्र व परिवार परामर्श केन्द्र को और प्रभावी बनाने, आपरेशन क्लीन, आपरेशन खोज, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यवाही कराने तथा प्रत्येक जिले मे एण्टीथेफ्ट सेल बनाने हेतु निर्देशित किया गया।
डीआईजी बस्ती द्वारा नियम 14(1) एवं 14(2) के अंतर्गत लंबित विभागीय पत्रावलियों, प्रारम्भिक जाँच, मृतक आश्रित सेवायोजन एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने, साइट्रेन व आईगाट ऐप पर सभी शेष कर्मियो का प्रशिक्षण शीघ्र पूर्ण कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।
डीआईजी बस्ती द्वारा आगामी रमजान माह/ईद-उल-फितर तथा होली त्यौहार/जुलूस के दृष्टिगत सतर्क दृष्टि रखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर त्यौहार को परम्परागत रुप से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
उक्त गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना, परिक्षेत्रीय कार्यालय के शाखा प्रभारीगण एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
डीआईजी बस्ती द्वारा परिक्षेत्र के जनपदो के पुलिस अधीक्षकगण के साथ की गयी मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी। सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
