आगामी त्यौहारों पर किए गये पुलिस प्रबन्ध तैयारियों के सम्बन्ध में की गयी समीक्षा।
सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।
पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के साथ पुलिस लाइन सभागार में जनपद की अपराध व कानून-व्यवस्था समीक्षा गोष्ठी एवं आगामी त्यौहारों के सम्बन्ध मे की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी ।
गोष्ठी के दौरान डीआईजी बस्ती द्वारा लंबित विवेचनाओ का समयबद्ध निस्तारण करने, अधिकाधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने, गैंगेस्टर, वांछित एवं पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने,चोरी व वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण करने, रात्रिकालीन गश्त, महिला संबंधी अपराधो, पोक्सो एक्ट,एससी/एसटी एक्ट से संबंधित मामलों मे त्वरित प्रभावी कार्यवाही करने,यक्ष ऐप पर समय से डाटा फीड करने, संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रो मे फूट पेट्रोलिंग करने, मिशन शक्ति केन्द्र को अधिक प्रभावी बनाने, साइबर अपराध, CCTNS, IGRS, NCRB ,कर्मयोगी पोर्टल CM डैशबोर्ड , ITSSO, JMIS आदि पोर्टलो की निरन्तर निगरानी कर कार्यवाही करने , ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत वाहनों का निस्तारण कराने। आगामी त्यौहार रमजान माह/ईद-उल-फितर तथा होली त्यौहार/जुलूस के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों की पहचान कर विशेष सतर्कता बरतने, होली त्यौहार से संबंधित निकलने वालों जुलूसों पर सतर्क दृष्टि रखकर सकुशल संपन्न कराने, डीजे/लाउडस्पीकर बजाने के संबंध मे उच्च न्यायालय व शासन के निर्देशो का पालन कराने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया।
उक्त गोष्ठी में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी, पुलिस कार्यालय एवं अन्य शाखाओं के प्रभारीगण एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
डीआईजी बस्ती द्वारा पुलिस लाइन सभागार संतकबीरनगर में की गयी अपराध समीक्षा गोष्ठी।
