परिक्षेत्रीय कार्यालय सभागार में पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर बस्ती, शोहरतगढ़, डुमरियागंज व धनघटा के कार्यो का समीक्षा (अर्दली रूम)किया गया ।
डीआईजी बस्ती द्वारा क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय, संवेदनशील एवं उत्तरदायी पुलिसिंग सुनिश्चित करें। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु नियमित गश्त बढ़ाने, सूचना तंत्र को मजबूत करने तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। साथ ही विवेचनाओं में पारदर्शिता, समयबद्ध निस्तारण एवं गुणवत्ता बनाए रखने, साइबर अपराधों में त्वरित कार्यवाही कराने, मिशन शक्ति केंद्र को और अधिक प्रभावी बनाने,पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
क्षेत्राधिकारी धनघटा को लम्बित आरोप पत्र यथाशीघ्र न्यायालय मे दाखिल कराने, क्षेत्राधिकारी सदर बस्ती व डुमरियागंज को माल निस्तारण, साइबर अपराध में समय से कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी बस्ती सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी, क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा , क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा सहित परिक्षेत्रीय कार्यालय के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।
डीआईजी बस्ती द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर बस्ती, शोहरतगढ़, डुमरियागंज, धनघटा के कार्यों का किया गया व्यापक समीक्षा संबन्धित को दिये आवश्यक दिशा- निर्देश
