होली के पर्व पर महुली थाना क्षेत्र के विभिन्न कस्बों महुली,नाथ नगर, काली जगदीशपुर, मोलनापुर एवं मैनसिर में पुलिस टीम द्वारा आमजन के बीच पहुँचकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई।
पैदल गश्त एवं सुरक्षा का संदेश
पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सभी प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर लोगों में सुरक्षा का भाव जागृत किया गया। नागरिकों से संवाद स्थापित कर यह संदेश दिया गया कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का त्योहार है अतः इसे शांति एवं मर्यादा के साथ मनाया जाए।
यातायात जागरूकता अभियान
त्योहार के दौरान संभावित सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से विशेष रूप से यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। आमजन को निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई
वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करें।
शराब सेवन कर वाहन न चलाएँ।
ओवरस्पीडिंग एवं स्टंटबाजी से बचें।
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहन सावधानीपूर्वक चलाएँ।
पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि सुरक्षा ही सर्वोपरि है।
सौहार्दपूर्ण होली की अपील
थाना महुली पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की कि होली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाएँ तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
होली पर्व पर जनसंवाद,पैदल गश्त एवं यातायात जागरूकता अभियान
