ब्रेकिंग

सपा नेता रोहित पांन्डेय का ऐतिहासिक स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

टेमा रहमत से जिला मुख्यालय तक स्वागत का सिलसिला, हजारों हजार समर्थकों ने किया अभिनंदन
संतकबीरनगर में समाजवादी पार्टी के नेता रोहित पांन्डेय के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जनपद की सीमा टेमा रहमत से लेकर जिला मुख्यालय तक जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। हजारों हजार की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार अभिनंदन किया
जैसे ही रोहित पांन्डेय का काफिला समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचा,वहां जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर रहा। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव, इंजिनियर सुरेंद्र यादव, विनोद यादव, नित्यानंद यादव, गौहर अली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रोहित पांन्डेय ने कहा 2027 में बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार
पत्रकार वार्ता में रोहित पांन्डेय ने कहा कि उन्होंने 5 मार्च को अखिलेश यादव की विचारधारा से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली थी। अपने गृह जनपद में मिले अपार प्रेम से अभिभूत पांन्डेय ने विश्वास दिलाया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। उन्होंने भव्य स्वागत के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »