ब्रेकिंग

डीएम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर का किया गया औचक निरीक्षण

चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का फीडबैक लेते हुए संबंधित चिकित्साधिकारी/स्टाफ नर्स को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।
संत कबीर नगर जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान आपरेशन थियेटर में साफ-सफाई न होने के कारण जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त किया गया। उन्होंने समस्त स्टाफ नर्स को साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखने हेतु निर्देशित किया। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अग्रिम आदेश तक बेतन भी बाधित करने हेतु निर्देशित किया है जिससे भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ती न हो।

चिकित्सालय के लैब का निरीक्षण के दौरान बताया गया कि सी0बी0सी0 तथा सलेक्ट्रा मशीन लगभग 15 दिन से खराब है, जिसे ठीक करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारीद्वारा पी0एन0सी0, एन0बी0एस0यु0, ई0टी0सी0, ईमरजेन्सी वार्ड में भ्रमण किया गया, जिसमें उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के प्रति जिलाधिकारी द्वारा संतोष प्राप्त किया गया।
प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि अस्पताल में जितनी दवाईयों उपलब्ध हैं उनके अलावा जो उपलब्ध नहीं हैं उन दवाईयों को जन औषधि केन्द्र से ही लिखा जाये।
अस्पताल परिसर में लैब की तरफ मरीजों के आने जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा खण्ड विकास अधिकारी को ईन्टरलाकिंग कार्य कराने हेतु निर्देशित किया गया।
मरीजों के उपयोग हेतु शौचालय सुविधा के सुदृढ़ीकरण हेतु निर्देशित किया गया, बताया गया कि शौचालय को ठीक कराने हेतु भुगतान करा दिया गया है जो 01 सप्ताह में पूर्ण कर लिया जायेगा।
इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 श्वेतांक सिंह स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, डॉ0 लोकेश त्रिपाठी महिला चिकित्सक, डॉ0 निधि गुप्ता आयुष चिकित्सक, डॉ0 तृषा यादव चीफ फार्मासिस्ट, आशीष मिश्रा एक्स-रे टेक्निशियन, मनोज चौधरी एक्स-रे टेक्निशियन, अखिलेश्वर श्रीवास्तव लैब टेक्नीशियन, रामविलास सहित समस्त स्टाफ/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »