ब्रेकिंग

समाजसेवी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी की पुत्री सरगम चतुर्वेदी बनी एमबीबीएस डॉक्टर

समाज को नई दिशा देने वाले जिले के सबसे बड़े समाजसेवी डा उदय प्रताप चतुर्वेदी की पुत्री सरगम चतुर्वेदी बनी एमबीबीएस डॉक्टर

– पूर्वांचल के जिम्मेदारों की तरफ से लगा बधाइयों का तांता

– भतीजी की उत्कृष्ठ उपलब्धि पर पूर्व विधायक जय चौबे और पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने दी उज्वल भविष्य की कामना

कबीर की सरजमीं को राजनैतिक, शैक्षणिक और सामाजिक पृष्ठिभूमि के शिखर पर स्थापित करने के लिए तत्पर जिले में सामाजिक संरचना के अग्रदूत एवम् सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी की सुपुत्री सरगम चतुर्वेदी ने एमबीबीएस की डिग्री हासिल करके जिले के गौरव को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपनी कर्तव्यनिष्ठा और समाज के निचले पायदान को शिरोमणि बनाने की डा उदय प्रताप चतुर्वेदी की जिद को बिटिया सरगम ने बेहद करीब से महसूस किया था। इसी प्रेरणा को आत्मसात करते हुए डा बनी सरगम चतुर्वेदी ने समाज के हर तबके की मदद के लिए चिकत्सा के क्षेत्र को अपना कर्मभूमि बनाया। कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प की बुनियाद पर अपने अथक परिश्रम की बदौलत डा सरगम ने पिता की विरासत सम्हालने से बेहतर खुद के टेलेंट को अपनी पहचान का आधार बनाया। सूर्या ग्रुप की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवम् अपनी माता सविता चतुर्वेदी के निर्देशन और पिता सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी के संरक्षण में सरगम चतुर्वेदी ने समाज को सकारात्मक दिशा देने के अपने संकल्प को पूरा किया है। सरगम की इस ऐतिहासिक सफलता पर कबीर की सरजमीं के सबसे बड़े सियासी योद्धा पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, बस्ती मंडल में युवाओं के प्रेरणाश्रोत पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने परिवार की दुलारी भतीजी के ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »