ब्रेकिंग

संत कबीर नगर उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा का जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, संत कबीर नगर का स्थानान्तरण

उपायुक्त उद्योग, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उ0प्र0, कानपुर के पद पर होने के फलस्वरूप आज बिदाई समारोह का आयोजन कार्यालय- जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, संत कबीर नगर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त आयुक्त उद्योग, बस्ती मण्डल बस्ती गौरव मिश्र द्वारा श्री शर्मा को बुके एवं उपहार प्रदान किया गया, तथा इनके कार्यकाल की सराहना करते हुये इनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। कार्यक्रम का संचालन करते हुये जितेन्द्र कुमार गौतम, सहायक आयुक्त उद्योग द्वारा कहा गया कि राजकुमार शर्मा, उपायुक्त उद्योग द्वारा जनपद के निवेश को बढ़ावा देने में बहुत ही उत्कृष्ट कार्य किया गया, श्री शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हेतु आवंटित लक्ष्यों को शतप्रतिशत पूर्ण किया गया। कार्यक्रम में पंकज कुमार पाण्डेय, आशीष कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार, विशाल श्रीवास्तव, धनश्याम पाण्डेय, सुश्री जया राना, सुश्री पुष्पा देवी, बलवंत कुमार, शैलेन्द कुमार, संदीप दूबे, जगदम्बा प्रसाद द्वारा श्री शर्मा को माल्यार्पण/बुके एवं उपहार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उद्यमी संगठन के श्रीराम सिंह, सुभाष शुक्ला, रितेश सिंह तथा व्यापारिक संगठन के विनित चढ्ढा द्वारा माल्यार्पण/बुके एवं उपहार प्रदान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये राज कुमार शर्मा, उपायुक्त उद्योग द्वारा बताया गया कि उन्होने 02.02.2021 को जनपद संत कबीर नगर में उपायुक्त उद्योग के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था, जनपद में निवेश बढ़ाने के लिये पूरे मनोयोग से कार्य किया। जनपद के औद्योगिक संगठनो/व्यापारिक संगठनों/उद्यमियों/व्यापरियों तथा कार्यालय स्टॉफ का पूरा सहयोग मिला। कार्यकाल के दौरान जिला प्रशासन का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर गौरव मिश्रा, संयुक्त आयुक्त उद्योग, सुरेश कुमार, सूचना अधिकारी, जितेन्द्र कुमार गौतम, सहायक आयुक्त उद्योग एवं उद्योग कार्यालय के पंकज कुमार पाण्डेय, आशीष कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार, विशाल श्रीवास्तव, धनश्याम पाण्डेय, सुश्री जया राना, सुश्री पुष्पा देवी, बलवंत कुमार, शैलेन्द कुमार, संदीप दूबे, जगदम्बा प्रसाद, उद्यमी संगठन के श्रीराम सिंह, सुभाष शुक्ला, रितेश सिंह तथा व्यापारिक संगठन के विनित चढ्ढा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »