डीआईजी बस्ती द्वारा पुलिस लाईन बस्ती के प्रेक्षागृह में यूनिसेफ द्वारा आयोजित बहू-बेटी सम्मेलन के तहत आयोजित कार्यशाला मे किया प्रतिभाग

पुलिस कर्मियों को महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम हेतु दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती संजीव त्यागी द्वारा पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ0 यशवीर सिंह के साथ पुलिस लाईन बस्ती प्रेक्षागृह में यूनिसेफ द्वारा आयोजित बहू-बेटी सम्मेलन के तहत एक दिवसीय जिलास्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
डीआईजी बस्ती द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, लैंगिक आधारित हिंसा एवं अन्य सामाजिक जोखिमों से संबंधित मामलों में पुलिस द्वारा संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करने,ऐसे मामलों में प्राप्त शिकायतों पर तत्काल विधिक कार्यवाही करते हुए पीड़ितों को समुचित सहायता एवं सुरक्षा प्रदान करने, साथ ही महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बरो एवं अन्य सुरक्षा तंत्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा नियमित रूप से जनसंवाद एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने, विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर संवेदनशील मामलों का प्रभावी निस्तारण कर समाज में महिलाओं एवं बच्चों के प्रति सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण बनाने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, क्षेत्राधिकारीगण सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »