पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में संचालित “फेक साइबर क्राइम अभियान” के अंतर्गत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर ठगी के पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु प्रभावी कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में थाना महुली पुलिस एवं साइबर हेल्प टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी प्रयास करते हुए साइबर ठगी के एक प्रकरण में पीड़ित को ₹50,000/- (पचास हजार रुपये) की धनराशि वापस कराई गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण
वादी असजद हुसैन पुत्र अतहर हुसैन निवासी ग्राम छितही, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि दिनांक 11.02.2026 को एक व्यक्ति द्वारा कोयला उपलब्ध कराने के नाम पर उनसे धनराशि प्राप्त कर ली गई, किन्तु न तो कोयला उपलब्ध कराया गया और न ही धनराशि वापस की गई। स्वयं को ठगी का शिकार महसूस होने पर वादी द्वारा पुलिस से सहायता की मांग की गई।
शिकायत प्राप्त होने पर थाना महुली पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित बैंकिंग एवं तकनीकी माध्यमों से तत्काल आवश्यक कार्यवाही की गई। निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 26.05.2026 को पीड़ित के खाते में ₹50,000/- की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
धनराशि वापस प्राप्त होने पर पीड़ित एवं उसके परिजनों द्वारा संतकबीरनगर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यवाही करने वाली टीम
• दुर्गेश पाण्डेय – थाना प्रभारी, महुली
• अनुज कुमार यादव – साइबर प्रभारी, महुली
• कांस्टेबल अंकित पटेल
• कांस्टेबल सोनू यादव
• कांस्टेबल मनोज यादव
• महिला कांस्टेबल कमलेश कुमारी
जनपद पुलिस की अपील
जनपद पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, फोन कॉल, मैसेज अथवा ऑनलाइन ऑफर पर बिना सत्यापन विश्वास न करें। अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, सीवीवी, पासवर्ड, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
सावधानी ही सुरक्षा है।
साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को ₹50,000/- की धनराशि कराई गई वापस
