विश्व पर्यावरण दिवस पर डीआईजी बस्ती द्वारा किया गया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती श्री संजीव त्यागी द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
डीआईजी बस्ती द्वारा कार्यालय परिसर में क्षेत्राधिकारी सदर,एसडीओ की उपस्थिति में जामुन एवं अशोक का वृक्षारोपण किया गया।
तत्पश्चात पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा शिवहर्ष किसान पी०जी० कॉलेज तथा मानव संस्था चैरिटेबल ट्रस्ट, बस्ती द्वारा वाराह क्षेत्र धाम में आयोजित वृहद वृक्षारोपण एवं जागरूकता शिविर में भी सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
डीआईजी बस्ती द्वारा उपस्थित सभी लोगो से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा वृक्षारोपण से ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सकता है।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर,एसडीओ सहित वन विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण तथा संस्था के कर्मचारी व छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »