सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।
पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0′(II) व साइबर जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्र/छात्राओ/ शिक्षकों को जागरूक किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान डीआईजी बस्ती द्वारा छात्राओं से संवाद कर उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही महिला सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1076, 102 एवं 108 आदि के उपयोग के संबंध में विस्तार से बताया गया तथा मिशन शक्ति फेज-5.0 (II) के पम्पलेट वितरित किए गए। एवं छात्राओं को बताया गया कि प्रत्येक थाने पर मिशन शक्ति केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जहां छात्राएं एवं महिलाएं अपनी समस्याएं महिला पुलिस कर्मियों के समक्ष सहजता से रख सकती हैं।
डीआईजी बस्ती द्वारा ‘साइबर जागरूकता अभियान कार्यक्रम’ के तहत साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जागरुक किया गया तथा किसी भी प्रकार के साइबर अपराध/फ्राड होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 अथवा साइबर पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने हेतु बताया गया ।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री मानसी दहिया, क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बस्ती, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, कॉलेज प्रबंधन के पदाधिकारी और भारी संख्या में छात्र/छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
