ब्रेकिंग

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डीआईजी बस्ती द्वारा शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम एवं राम रेखा मंदिर अमोढ़ा में आयोजित योग कार्यक्रम में किया गया प्रतिभाग

योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं नियमित दिनचर्या में योग को शामिल करने का दिया गया संदेश।
मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा पुलिस अधीक्षक बस्ती व जिलाधिकारी बस्ती के साथ शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम बस्ती में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन के साथ विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किये गये तथा योग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित किया गया।
डीआईजी बस्ती द्वारा बताया गया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। नियमित योग अभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, सकारात्मक एवं अनुशासित जीवन की ओर अग्रसर होता है।
तत्पश्चात डीआईजी बस्ती द्वारा थाना छावनी क्षेत्रान्तर्गत स्थित राम रेखा मंदिर अमोढ़ा में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण भी किया गया तथा उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया गया।
इस दौरान स्थानीय प्रशासनिक अधिकारीगण, पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »