आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश।
मंडलायुक्त बस्ती अखिलेश सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बस्ती के साथ थाना वाल्टरगंज क्षेत्रान्तर्गत रात्रि जनचौपाल का आयोजन किया गया ।
रात्रि जनचौपाल के दौरान डीआईजी बस्ती द्वारा आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की गयी । इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनके त्वरित, पारदर्शी एवं विधिसम्मत निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
मण्डलायुक्त एवं डीआईजी बस्ती द्वारा निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता एवं गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को संतुष्टिपूर्ण कार्यवाही उपलब्ध करायी जाए तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये।
जनचौपाल के दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
मण्डलायुक्त एवं डीआईजी बस्ती द्वारा थाना वाल्टरगंज क्षेत्रान्तर्गत लगाया गया रात्रि जनचौपाल
