ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में थाना महुली पर आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जुलूस पूर्व शांति समिति (अमन कमेटी) की बैठक संपन्न, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जुलूस पूर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना महुली परिसर में शांति समिति (अमन कमेटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी महुली द्वारा की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों, ताजियादारों एवं प्रबुद्धजनों ने सहभागिता की ।
बैठक के दौरान निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश सभी ताजियादारों एवं कमेटी पदाधिकारियों से उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की गई तथा उनका यथोचित समाधान कराने का आश्वासन दिया गया ।मोहर्रम जुलूस निर्धारित एवं पूर्व स्वीकृत मार्गों से ही निकाला जाए तथा किसी भी स्थिति में मार्ग परिवर्तन न किया जाए ।
ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे विद्युत तारों एवं अन्य अवरोधों से किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
जुलूस के दौरान डीजे, भड़काऊ गीत, आपत्तिजनक नारेबाजी एवं किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने से पूर्णतः बचने की अपील की गई
सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट साझा न करने तथा ऐसी किसी सामग्री की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु कहा गया
जुलूस में शामिल युवाओं एवं सेवकों से अनुशासन बनाए रखने तथा पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सहयोग करने की अपेक्षा की गई।
ताजिया स्थलों एवं जुलूस मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा किए जाने की जानकारी दी गई ।
किसी भी विवाद, अफवाह अथवा अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर स्वयं निर्णय लेने के बजाय तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करने हेतु कहा गया पुलिस प्रशासन द्वारा आश्वस्त किया गया कि मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल एवं सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध रहेगी
बैठक के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »