ब्रेकिंग

शिवरात्रि मेले के दौरान तामेश्वरनाथ पोखरे में डूबने से 18 वर्षीय युवक की हुई मौत

– कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम पैली खास निवासी युवक शिवरात्रि मेले में गया था दर्शन करने

– गोताखोरों की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को किया बरामद


ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ धाम में चल रहे शिवरात्रि मेले के दौरान भगवान शिव का दर्शन करने गए एक 18 वर्षीय युवक की पोखरे में डूबने ने मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को पोखरे से बरामद किया। घटना के दौरान मेले में अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
महाशिवरात्रि मेले के दौरान तामेश्वरनाथ स्थित पोखरे के किनारे मंगलवार की दोपहर काफी देर से कपड़ा, मोबाइल और बाइक की चाभी रखी मिली।संदिग्ध स्थिति में देख मेला आयोजकों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दिया। किसी के पोखरे में डूबने की आशंका के मद्देनजर मेला प्रशासन ने गोताखोरों को पोखरे में उतर कर सर्च अभियान चलाने का निर्देश दिया। गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद पोखरे से एक 18 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पैली निवासी विनय कुमार पुत्र सोमई के रूप में हुई। युवक के पोखरे में डूबने की सूचना फैली तो मेले में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। युवक के निधन की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »