ब्रेकिंग

थाना धनघटा परिसर में नवनिर्मित भोजनालय का पुलिस अधीक्षक द्वारा फीता काटकर किया गया उद्घाटन

पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के क्रम में पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा थाना धनघटा परिसर में नवनिर्मित आधुनिक भोजनालय (मेस) का फीता काटकर उद्घाटन किया गया इस अवसर पर स्थानीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीगण भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
उद्घाटन के उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा नवनिर्मित भोजनालय का गहनता से निरीक्षण किया गया। उन्होंने रसोई घर, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था तथा खाद्यान्न की गुणवत्ता को परखा तथा संबंधित थाना प्रभारी व मेस संचालक को निर्देशित किया गया कि पुलिस कर्मियों को मीनू के अनुसार पौष्टिक, स्वच्छ एवं उच्च गुणवत्ता वाला भोजन समय से उपलब्ध कराया जाए। पुलिस कर्मी दिन-रात कानून व्यवस्था बनाए रखने में मुस्तैद रहते हैं, ऐसे में उन्हें तनावमुक्त और स्वच्छ माहौल में अच्छा भोजन मिलना उनकी कार्यकुशलता को और बढ़ाएगा।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र, उप जिलाधिकारी रविकांत चौबे धनघटा, प्रभारी निरीक्षक धनघटा दिलीप कुमार सिंह, थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी0के0 गुप्ता सहित थाने के अन्य अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।सभी उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन के इस कल्याणकारी कदम की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »