
क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा थाना महुली में महिला संबंधी अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान महिला उत्पीड़न, दहेज, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, पॉक्सो एवं अन्य महिला संबंधी प्रकरणों की प्रगति का बिंदुवार परीक्षण किया गया। संबंधित विवेचकों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध विवेचना सुनिश्चित करते हुए पीड़िताओं को त्वरित न्याय दिलाने हेतु आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाए।
क्षेत्राधिकारी ने निर्देश दिए कि महिला संबंधी शिकायतों पर तत्काल एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए, पीड़िताओं से सम्मानजनक व्यवहार रखा जाए तथा शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण, आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए, जिससे महिलाओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।
