ब्रेकिंग

मोईनुद्दीन सिद्दीकी ADO पंचायत की करीब 30 साल की तैनाती , निलंबन व बहाली ,भ्रष्टाचार को लेकर हुई मुख्यमंत्री से शिकायत

संतकबीरनगर जनपद में एडीओ पंचायत के पद पर कार्यरत मोईनुद्दीन सिद्दीकी की करीब 30 वर्षों से अलग-अलग विकासखंडों में तैनाती को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। मामले को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर शासन स्तर से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है पत्र में आरोपों का हवाला देते हुए संबंधित अधिकारी की नियुक्ति से वर्तमान तक की पूरी सेवा, पदस्थापना और स्थानांतरण पत्रावली की जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही यह भी पूछा गया है कि क्या उन्हें कभी संतकबीरनगर जनपद से बाहर स्थानांतरित किया गया और यदि नहीं, तो इतने लंबे समय तक एक ही जनपद में तैनाती किस नियम या आदेश के तहत रही 2020 के निलंबन और बहाली की भी जांच की मांग पत्र में वर्ष 2020 में सेमरियावां विकासखंड में ग्राम प्रधान के खाते से धन निकासी के मामले में कथित निलंबन का उल्लेख करते हुए निलंबन आदेश, आरोप पत्र, विभागीय जांच, जांच रिपोर्ट और बहाली आदेश समेत पूरी पत्रावली की जांच की मांग की गई है विकास कार्यों का विशेष ऑडिट कराने की मांग
राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने संबंधित अधिकारी के कार्यकाल के दौरान सेमरियावां, मेंहदावल, नाथनगर और सांथा सहित सभी संबंधित विकासखंडों में ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों का विशेष वित्तीय एवं तकनीकी ऑडिट कराने की मांग की है पत्र में ग्राम पंचायतों के खाते, भुगतान, बिल-वाउचर, माप पुस्तिका, कार्य स्वीकृति, सामग्री खरीद, टेंडर और निर्माण कार्यों के भौतिक सत्यापन की भी मांग की गई है जांच पूरी होने तक जनपद से हटाने की मांग पत्र में निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित अधिकारी को जांच पूरी होने तक संतकबीरनगर से स्थानांतरित अथवा संबद्ध करने तथा शासन स्तर से स्वतंत्र जांच समिति या विशेष जांच दल गठित करने की मांग की गई है राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने मुख्यमंत्री से मामले में तत्काल शासन स्तर से जांच के आदेश जारी कर दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई और जांच की कार्रवाई से शिकायतकर्ता को लिखित रूप से अवगत कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »