ब्रेकिंग

डीआईजी बस्ती द्वारा थाना छावनी का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

जनपद बस्ती के समस्त क्षेत्राधिकारी के कार्यों का किया गया व्यापक समीक्षा ।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया गया निरीक्षण ।
संबंधित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश । पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह के साथ जनपद बस्ती के थाना छावनी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया
निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय,मालखाना, साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय,बंदी गृह, मिशन शक्ति केन्द्र, आगन्तुक कक्ष, थाना परिसर आदि का निरीक्षण किया गया एवं थाना कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां अद्यावधिक करने कार्यालय / थाना परिसर की साफ-सफाई प्रतिदिन कराने व लम्बित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण,वाछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा थाना परिसर में खड़े माल मुक़दमाती, लावारिस आदि वाहनों का निस्तारण ऑपेरशन क्लीन के तहत कराने आदि हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।

इसके उपरांत डीआईजी बस्ती द्वारा क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय, संवेदनशील एवं उत्तरदायी पुलिसिंग सुनिश्चित करें। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु नियमित गश्त बढ़ाने, सूचना तंत्र को मजबूत करने तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। साथ ही विवेचनाओं में पारदर्शिता, समयबद्ध निस्तारण एवं गुणवत्ता बनाए रखने, साइबर अपराधों में त्वरित कार्यवाही कराने, मिशन शक्ति केंद्र को और अधिक प्रभावी बनाने,पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
तत्पश्चात डीआईजी बस्ती द्वारा बाढ़ प्रभावित एवं बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण/भ्रमण करते हुए काशीपुर-कटरिया तटबंध का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान बाढ़ की स्थिति एवं पुलिस की तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती , क्षेत्राधिकारी सदर, हर्रैया, कलवारी, रुधौली,प्रभारी निरीक्षक छावनी व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »