नगर पंचायत अध्यक्ष हैंसर धनघटा श्रीमती रिंकू मणि प्रेस क्लब/मीडिया सेंटर का किया भव्य उद्घाटन

पत्रकारों को मिला सम्मान
जनपद संत कबीर नगर के धनघटा तहसील परिसर के सामने प्रेस क्लब मीडिया सेंटर का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ इस मौके पर क्षेत्र के सम्मानित पत्रकारों वरिष्ठ नागरिकों एवं अतिथियों की उपस्थिति रही कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रिंकूमणि नगर पंचायत अध्यक्ष हैसर/धनघटा संत कबीर नगर द्वारा फीता काटकर किया गया उद्घाटन समारोह का आयोजन धनघटा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा की मीडिया सेंटर की स्थापना से पत्रकारों को समाचार संकलन और जन समस्याओं को मजबूती से उठाने में काफी सुविधा मिलेगी कार्यक्रम में आए सभी पत्रकार बंधुओ अतिथियों का आयोजकों द्वारा हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया नीलमणि के इस कार्य से पत्रकारों के बीच उत्साह देखने को मिला सभी पत्रकारों ने नीलमणि के प्रति आभार जताया तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »