डी0आई0जी0बस्ती द्वारा गणतन्त्र दिवस पर ससम्मान फहराया गया राष्ट्रीयध्वज

पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय पर 77वें गणतंत्र दिवस के शुभअवसर पर ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया व भारतीय संविधान पर प्रकाश डाला गया । तत्पश्चात समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को शपथ ग्रहण कराया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा बस्ती परिक्षेत्र पुलिस की तरफ से सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी गयी।

तत्पश्चात डीआईजी महोदय द्वारा रेंज कार्यालय के मीडिया सेल प्रभारी निरीक्षक बीरबहादुर यादव को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय के सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, वाचक कार्यालय मे कार्यरत उप निरीक्षक रमेश यादव को गृह मंत्रालय भारत सरकार के अति उत्कृष्ट सेवा मेडल ,गोपनीय कार्यालय मे कार्यरत उप निरीक्षक ओंकार नाथ ओझा को पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिन्ह रजत वर्दी पर धारण कराया गया व अन्य अधि0/कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाये दिया गया ।
पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा प्रत्येक पुलिसकर्मी को बिना किसी भेदभाव के दृढ़ता और शौर्य के साथ टीम भावना से कार्य करने एवं आमजन का निस्वार्थ भाव से सेवा करने हेतु बताया गया।
उक्त अवसर पर परिक्षेत्रीय कार्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »