नक़ली बीजों के व्यापार के रोकथाम हेतु की गई कार्यवाही

संत कबीर नगर जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार ने बताया है कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद के तहसील हैसर बाज़ार क्षेत्र स्थित बीज की दुकानों पर औचक निरीक्षण/छापामार कार्यवाही बीज की गुणवत्ता नियंत्रण एवं कालाबाजारी रोकने, नकली बीजों के व्यापार की रोकथाम हेतु की गई।
कार्यवाही के दौरान लगभग 10 दुकानों से संदिग्धता की स्थिति में 19 नमूने गृहीत कर जाँच हेतु प्रयोगशाला भेजा जायेगा, जिसमे 15 धान के, 2 मक्का और 2 सूडान घास चरी के बीज के नमूने लिए गए एवं एक दुकानदार – शक्ति बीज भंडार को अभिलेख अपूर्ण रखने एवं साथी पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करने पर नोटिस जारी किया गया।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि परीक्षण रिपोर्ट में अमानक नमूना पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ बीज नियंत्रण आदेश के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रमुख दुकान जिनका निरीक्षण किया गया उनमें कसौधन कृषि सेवा केंद्र बन्डा बाज़ार, विशाल खाद भंडार बन्डा बाज़ार, किसान बीज भंडार सोनाड़ी, यादव बीज भंडार हैंसर, मोनू बीज भंडार हैसर, दयाराम कृषि बीज भंडार हैंसर, शक्ति बीज भंडार हैंसर, एग्री जंक्शन सोनडी हैंसर, राजकीय बीज भंडार नाथ नगर, राजकीय बीज भंडार हैंसर बाज़ार सम्मिलित हैं।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बीज के साथ साथ कीटनाशक दवा के भी तीन नमूने ग्रहण किए गए। जनपद में इस समय खरीफ सीजन हेतु बीज एवं कीटनाशक दवावों की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »