बस्ती मण्डलायुक्त ने किया निरीक्षण

मण्डलायुक्त/रोल प्रेक्षक व डीएम ने मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के क्रम में बूथों पर बीएलओं द्वारा निर्वाचक नामावली के प्रकाशित आलेख्य को पढ़कर सुनाए जाने के विशेष अभियान दिवस पर 312-मेंहदावल, 313-खलीलाबाद व 314-धनघटा(अ0जा0) विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण, मतदाता सूची को परिष्कृत करने एवं नए नाम जोड़ने की प्रगति की जानकारी लेते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) में सम्पूर्ण प्रक्रिया के दौरान कार्य में गुणवत्ता/यथार्थतता पर विशेष ध्यान दें बी0एल0ओ0 व सम्बंधित अधिकारीगण-मण्डलायुक्त।

संत कबीर नगर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त रोल प्रेक्षक/मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश सिंह व जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) अभियान के तहत आलेख्य के प्रकाशन के बाद छूटे हुए एवं पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा मतदाता सूची को परिष्कृत बनाए जाने की दिशा में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज विशेष अभियान तिथि के दौरान विभिन्न बूथों पर बी0एल0ओ0 द्वारा आलेख्य निर्वाचक नामावलियों को पढ़कर सुनाये जाने के अवसर पर 312-मेंहदावल, 313-खलीलाबाद व 314-धनघटा(अ0जा0) विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

बूथों के निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त/रोल प्रेक्षक व जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा आलेख्य निर्वाचन नामावली को पढ़कर सुनाए जाने के विशेष अभियान दिवस पर आज जूनियर हाई स्कूल खलीलाबाद के बूथ संख्या 401, 402, 403, 404, 405 एवं 406 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रोल प्रेक्षक द्वारा उपस्थित बीएलओ से फार्म-6 प्राप्त होने की स्थिति सहित अन्य बिंदुओं पर आंकड़ेवार जानकारी लेते हुए प्रगति एवं गुणवत्ता की जांच की गई।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय नैनीडीहा बूथ संख्या 380, प्राथमिक विद्यालय सियारासाथा बूथ संख्या 375 व 376, प्राथमिक विद्यालय तामा बूथ संख्या 509 व 510, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाथनगर बूथ संख्या 89,90,91,92 व 93, प्राथमिक विद्यालय मुखलिसपुर बूथ संख्या 183,183 व 185, उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रजापतिपुर बूथ संख्या 347 व 348, प्राथमिक विद्यालय बनिया बारी बूथ संख्या 388 का स्थलीय निरीक्षण करते हुए उपस्थित बी0एल0ओ0 से फार्म-6 प्राप्त होने की स्थिति व नाम आदि में संसोधन से सम्बंधित विभिन्न फार्मो/आवेदन प्राप्त होने आदि की बूथवार जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के दौरान विशेष अभियान की आगामी तिथियां 31 जनवरी 2026 व 01 फरवरी 2026 निर्धारित की गयी है।
निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा प्रत्यके बूथों पर बीएलओ के उपस्थिति आदि की जांच करते हुए मतदाताओं को सूची पढ़कर सुनाने का निर्देश दिया तथा बूथों पर बीएलओ को प्राप्त दवा व आपत्ति की जानकारी ली गई तथा छूटे हुए पात्र मतदाताओं को प्रपत्र-06 भरवाकर नियमानुसार बीएलओ एप पर डिजिटाइज्ड करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में गुणवत्ता/यथार्थतता पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »