अपने अधिकारों के प्रति रहें जागरूक-न्यायिक अधिकारी

कंपोजिट विद्यालय सेमरियावां में आयोजित हुआ जागरूकता शिविर।
संत कबीर नगर जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में कंपोजिट विद्यालय सेमरियावां में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज सी0डी0 सुनील कुमार सिंह ने कहा कि 22 फरवरी 2026 को हीरा लाल राम निवास डिग्री कॉलेज में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमे लगभग 44 विभाग प्रतिभाग करेंगे। सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं के लाभ हेतु कोई भी लाभार्थी 22 फरवरी को उपरोक्त मेगा शिविर में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा पॉस्को एक्ट तथा भरण पोषण एक्ट यथा-गांव समाज मे ऐसे बुर्जुग जिनके संतान उन्हें घर से निष्कासित कर दिए हैं अथवा प्रताड़ित करते हैं वे बुजुर्ग अपने भरण पोषण के लिए न्यायालय अथवा संबंधित पीठासीन अधिकारी के समक्ष दावा दाखिल कर सकते हैं। पंचायत अंतर्गत गांव के नागरिकों की सहभागिता में गांव वासियों को विधिक सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई साथ ही अति दूरस्थ इलाकों में विधिक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किये के बारे में बताया। कार्यक्रम में डिप्टी चीफ संजीव पाण्डेय द्वारा बन्दीजन को प्राधिकरण अंतर्गत मुफ्त विधिक सेवा सहायता प्रदान करने हेतु जिला न्यायालय पर स्थापित लीगल एड डिफेंस काउंसिल कार्यालय के बारे में भ्रूण हत्या तथा कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित कानून एवं नालसा द्वारा जारी सेवाओं तथा टोलफ्री नंबर 15100 के लाभ के बारे में भी विस्तार से बताया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अफजल, राम पुरुषोत्तम गुप्ता, कन्हैया लाल यादव आदि जनमानस उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »