अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर,जोन मुथा अशोक जैन द्वारा पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर में जनपद की कानून-व्यवस्था एवं विभिन्न अभियानों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक में शक्ति मिशन, यक्ष ऐप, साइबर अपराध, चोरी एवं गैंगस्टर अपराध तथा प्रिवेंटिव कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
शक्ति मिशन की समीक्षा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण हेतु संचालित शक्ति मिशन की समीक्षा की गई। निर्देश दिए गए कि
स्कूल, कॉलेज, ग्राम चौपाल एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए
महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए।
मिशन के तहत बीट स्तर पर सतत निगरानी एवं संवाद सुनिश्चित किया जाए।
यक्ष ऐप की समीक्षा
डिजिटल पुलिसिंग को सुदृढ़ करने हेतु यक्ष ऐप के उपयोग की समीक्षा की गई। एडीजी ने निर्देश दिया कि
सभी बीट अधिकारी यक्ष ऐप का नियमित एवं प्रभावी प्रयोग करें। संदिग्ध, बाहरी व्यक्तियों एवं सत्यापन की कार्यवाही समय से ऐप पर अपडेट की जाए।
डिजिटल वेरिफिकेशन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए।
साइबर अपराध की समीक्षा बढ़ते साइबर अपराधों के दृष्टिगत एडीजी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि
साइबर फ्रॉड की शिकायतों पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने हेतु बैंक व संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया जाए।
साइबर जागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित किया जाए।
अपराधों की समीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं अपराध रोकथाम हेतु दिए गए निर्देश
सक्रिय अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई की जाए। गैंगस्टर एक्ट, नकबजनी व चोरी के अंतर्गत चिन्हित अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अपराध की पुनरावृत्ति रोकने हेतु सतत निगरानी रखी जाए ।
रात्रि गश्त (Night Patrol) को और अधिक प्रभावी बनाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। ‘पीक ऑवर्स’ के दौरान पैदल गश्त पर विशेष जोर दिया गया।
लंबित विवेचनाओं (Investigations) को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों को प्राथमिकता पर रखने को कहा गया। अपराधियों के डेटाबेस को अपडेट रखने तथा संदिग्धों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों (CCTV) के नेटवर्क को विस्तार देंने के निर्देश दिए गए।
नशीले पदार्थों की तस्करी व अवैध बिक्री के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए ।
पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने के लिए “मोहल्ला समितियों” के साथ नियमित बैठकें करने और आम जन की शिकायतों का त्वरित निवारण करने पर बल दिया गया।
प्रिवेंटिव कार्रवाई पर निर्देश
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत एडीजी द्वारा निर्देशित किया गया कि निरोधात्मक कार्रवाई समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से की जाए।
संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जाए।
आगामी त्योहारों एवं संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
एडीजी गोरखपुर जोन ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जाए।

गोष्ठी के दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार,क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र,क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय अजय सिंह, प्रधान लिपिक, पेशकार पुलिस अधीक्षक रामआशीष यादव, RI लाइन्स रामबली यादव, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी0के0 गुप्ता, प्रभारी महिला प्रकोष्ठ सुश्री सरोज शर्मा सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
