ऐतिहासिक श्री रुद्र महायज्ञ के साथ ही नौ दिनों तक श्रीराम कथा के प्रवचन और रामलीला का होगा शानदार मंचन – राम विजय कनौजिया
श्री श्री 108 बाबा भूइलोटन दास जी महाराज के निर्देशन में कन्याओं ने बिडहर घाट स्थित सरयू तट पर भरा जल

संतकबीरनगर जनपद के
नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बरौली में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ के लिए शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।बाबा भूइलोटन दास जी महाराज के निर्देशन और यज्ञाचार्य द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सैकड़ों कन्याओं ने बिडहर घाट स्थित सरयू तट पर जल भरा। इस महायज्ञ के दौरान नौ दिनों तक श्रीराम कथा के प्रवचन के साथ ही रामलीला का मंचन भी होगा।
बरौली में स्थित बाबा हरदेव नाथ मंदिर पर शनिवार से आयोजित होने वाले नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ के लिए शुक्रवार श्रद्धालुओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मुख्य यजमान श्रीमती संगीता और राजेश चतुर्वेदी ने यज्ञाचार्य संतोष कुमार चतुर्वेदी के सानिध्य में यज्ञ स्थल पर पूजा अर्चना किया। श्री श्री 108 बाबा भूइलोटन दास जी महाराज के निर्देशन में गाजे बाजे और सैकड़ों दो पहिया व चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ शोभायात्रा यज्ञ स्थल से निकल कर समय जी स्थान होते हुए बिडहर घाट के लिए रवाना हुई। ग्राम प्रधान राम विजय कन्नौजिया ने बताया कि लगातार 11वे साल इस बार आयोजित होने वाले श्री रुद्र महायज्ञ के दौरान दिन में वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास अजय कृष्ण शास्त्री जी द्वारा श्रीराम कथा की अमृतमई कथा का प्रवचन होगा। राय में रामलीला मंडली द्वारा शानदार मंचन होगा। श्री कन्नौजिया ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए यज्ञ स्थल पर शानदार इंतजाम किया गया है। उन्होंने आस्थावान श्रद्धालुओं से इस महायज्ञ में शामिल होने की अपील किया। बाद में सैकड़ों कन्याओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सरयू तट पर कलश में जल भरा। कलश यात्रा में वीरेंद्र चतुर्वेदी, अश्वनी चतुर्वेदी, लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी, सुमित चतुर्वेदी, राम अनुज चतुर्वेदी, शिवम चतुर्वेदी उर्फ भोलू, संदीप, संतोष, सदानंद, विजय कुमार चतुर्वेदी, ग्राम प्रधान रमेश पासवान, रामपत, दयाराम, सुरेंद्र कन्नौजिया, नारद चौहान,राम प्रसाद शर्मा, राम सिधारे शर्मा, इंद्रजीत यादव, संत पांडेय, काली प्रसाद, सुरेंद्र चौबे, राम जग चौबे, विनय चौबे, दुर्गा प्रसाद चौबे, रविदत्त पांडेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
