पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा ‘मिशन शक्ति’ (फेज-5) अभियान के अंतर्गत उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी बस्ती में आयोजित एक वृहद जागरूकता कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से सभी कोअवगत कराना और आत्मरक्षा एवं कानूनी अधिकारों के प्रति महिलाओं को सशक्त बनाना है|

डीआईजी बस्ती द्वारा संबोधित करते हुए सभी को बताया गया कि डिजिटल युग में तकनीक के लाभ के साथ-साथ चुनौतियां भी बढ़ी हैं। उन्होंने छात्र / छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया हैकिंग, और फिशिंग जैसे अपराधो के बारे मे जानकारी देते हुये सावधान रहने की सलाह दी। छात्र / छात्राओं को इंटरनेट पर अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अपने सोशल मीडिया अकाउंट को प्राइवेट रखने और किसी भी व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत जानकारी या OTP साझा न करने, आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने हेतु सरकार द्वारा जारी महत्वपूर्ण नंबरों-1930,1090,112,1076,1098,
108/102 आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी हरैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह ,महिला थाना प्रभारी शालिनी सिंह ,साइबर थाना प्रभारी, कॉलेज प्रबंधन के पदाधिकारी, और भारी संख्या में छात्र/छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
