पुलिस लाइन बस्ती के प्रेक्षागृह में पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा पुलिस अधीक्षक बस्ती के साथ”महिला संबंधी मामलों में संवेदनशीलता एवं प्रभावी व्यवहार” विषयक कार्यशाला का उद्घाटन किया गया।
डीआईजी बस्ती द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के प्रति घटित मामलों में स्थानीय पुलिस द्वारा अपेक्षित कार्यवाही, पीड़िता के प्रति संवेदनशील व्यवहार, पंजीकृत मामलों में समयबद्ध महत्वपूर्ण साक्ष्यों के संकलन, महिला एवं बच्चों के मामलों में विधिक प्रावधानो, पुलिस कर्मियों की कार्यदक्षता बढ़ाने के सम्बंध मे सभी को विस्तार से बताया गया।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाली घटनाओं में पुलिस की भूमिका को और अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं समयबद्ध बनाना है।
उक्त कार्यशाला मे बेगम खैर, प्रैक्सिस विद्यापीठ, सरस्वती विद्या मंदिर सहित अन्य विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं, प्रधानाध्यापक एवं शिक्षिकाएं, श्रीमती नेहा वर्मा नगर पालिका अध्यक्षा,पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी गण व अन्य उपस्थित रहे।

