ब्रेकिंग

डीआईजी बस्ती द्वारा क्षेत्राधिकारी कलवारी कार्यालय का किया गया औचक निरीक्षण

संबन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा क्षेत्राधिकारी कलवारी कार्यालय/पेशी का औचक निरीक्षण किया गया।

डीआईजी बस्ती द्वारा निरीक्षण के दौरान CCTNS/ई ऑफिस,पेशी कार्यालय व परिसर का भ्रमण किया गया|क्षेत्राधिकारी कलवारी कार्यालय का अपराध रजिस्टर ,Z रजिस्टर,आर्डर बुक रजिस्टर,जांच प्रार्थना पत्र रजिस्टर, एस आर रजिस्टर,कार्य वितरण आदि का अवलोकन किया गया | रजिस्टरों/अभिलेखों में प्रविष्टियाँ अद्यावधिक करने,कार्यालय व परिसर की साफ़ सफाई प्रतिदिन कराने, लंबित प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने, आगंतुकों के साथ शिष्टाचारपूर्ण व्यवहार करने, लंबित अभियोगो के समयबद्ध निस्तारण करने,आरोप पत्र व अंतिम रिपोर्ट समय से न्यायालय में दाखिल कराने,I-Got प्रशिक्षण शेष कर्मियों का कराने, सर्किल के थानों से आधिकारिक बहू बेटी सम्मेलन कराने, ऑपरेशन क्लीन,ऑपरेशन दहन के तहत नियमानुसार कार्यवाही कराने,ऑफिस का आधिकाधिक उपयोग करने आदि हेतु निर्देशित किया गया |
इस दौरान पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ यशवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह,क्षेत्राधिकारी हर्रैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह,थाना प्रभारी नगर व पेशी के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »