संबंधित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।
पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के साथ जनपद संतकबीरनगर के थाना महुली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । डीआईजी बस्ती द्वारा निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय व अभिलेखों , सीसीटीएनएस कार्यालय, हवालात गृह, महिला हेल्प डेस्क, आगन्तुक कक्ष, मालगृह, थाना परिसर,आवासीय परिसर आदि का निरीक्षण कर रजिस्टरों में प्रविष्टिया अद्यावधिक करने तथा थाना कार्यालय ,थाना परिसर,हवालात की साफ सफाई प्रतिदिन करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अभय नाथ मिश्रा धनघटा , थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
