एसआर हॉस्पिटल एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज नाथनगर में शुरू हुआ जीएनएम का सत्र, डा उदय ने दी शुभकामनाएं

– डायरी और पेन भेंट करके सूर्या ग्रुप के चेयरमैन ने जीएनएम के छात्र छात्राओं को किया गुड लक

– तन्मयता, निष्ठा और कठिन परिश्रम से छात्र छात्राएं संवारे अपना कैरियर – डा उदय प्रताप चतुर्वेदी

– अभिभावकों की उम्मीदों को ऊंची उड़ान देने के लिए कड़ा परिश्रम आवश्यक – बलिराम यादव

– अगले शैक्षणिक सत्र से बीएससी नर्सिंग की भी कैंपस में शुरू होंगी कक्षाएं – मनोज कुमार पांडेय

संत कबीर नगर जनपद के दक्षिणांचल में स्थित इकलौते पैरामेडिकल कॉलेज एसआर हॉस्पिटल एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज नाथनगर में मंगलवार से जीएनएम के सत्र का शुभारंभ हो गया। सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने जीएनएम कोर्स में दाखिला लेने वाले छात्र छात्राओं को पेन और डायरी भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित किया। ऐसे में एसआर ग्रुप जीएनएम का कोर्स संचालित करने वाला दक्षिणांचल का पहला शैक्षणिक संस्थान बन गया है।
मंगलवार को एसआर हॉस्पिटल एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज नाथनगर में जीएनएम की कक्षाओं का शुभारंभ हुआ। इस ओरियंटेशन प्रोग्राम के मुख्य अतिथि सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, एसआर एकेडमी के डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय, पीजी कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुमार पांडेय, जीपीएस कॉलेज प्राचार्य सीपी श्रीवास्तव, बीटीसी कॉलेज के प्राचार्य बीएम वर्मा, एसआर हॉस्पिटल एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य विनय पटेल ने मां सरस्वती और संस्थान के संस्थापक स्व पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा के सामने द्वीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चीफ गेस्ट डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि उनका संस्थान नौनिहालों की बुनियाद को तराशने के साथ ही उनके कैरियर को बुलंदी प्रदान करने के लिए संकल्पित है। केजी से लेकर पीजी और बीएड, बीटीसी, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, बी फॉर्मा, डी फॉर्मा जैसे डिप्लोमा कोर्स के संचालन के प्रति समर्पित भी है। डा चतुर्वेदी ने नौनिहालों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पूरी तन्मयता, निष्ठा और कठिन परिश्रम की बदौलत अपने कैरियर को संवारने में आज से ही जुट जाएं। उन्होंने संस्थान के जीएनएम के पहले सत्र के समुचित और बेहतर संचालन के लिए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने इस ग्रामीण क्षेत्र में जीएनएम कोर्स के शुभारंभ के लिए डा उदय प्रताप चतुर्वेदी और पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी का आभार व्यक्त करते हुए छात्र छात्राओं से कठिन परिश्रम करके अपने अभिभावकों की उम्मीदों को ऊंची उड़ान देने की अपील किया। एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय ने कहा कॉलेज में शिक्षा के बेहतर माहौल के साथ ही प्रैक्टिकल के शानदार संसाधन भी उपलब्ध हैं। अगले सत्र से कैंपस में बीएससी नर्सिंग की कक्षाओं का भी सफल संचालन शुरू कराने का भरोसा दिलाया। पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य विनय पटेल ने इस तीन वर्षीय पाठ्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा भी प्रस्तुत किया। इस दौरान जीपीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य सीपी श्रीवास्तव, बीटीसी कॉलेज के प्राचार्य बीएम वर्मा, पीजी कॉलेज के प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय, राम ललित और शिक्षिका अनु वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किया। वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव ने कार्यक्रम का शानदार संचालन किया। इस दौरान रिंकू ओझा, शंकर यादव, सुभाष तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »