सबसे बड़ी नेमत तंदुरुस्ती है जो हमें खेल कूद से मिलती है आफताब आलम खां

खेल कूद करने से बच्चे हृष्ट पुष्ट और स्वस्थ रहते हैं स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है,तंदुरुस्ती दुनिया की सबसे बड़ी नेमत है इसलिए विद्यालय में पढ़ाई के साथ साथ बच्चों को खेल कूद से भी करवाना चाहिए उक्त विचार मरियम मेमोरियल देहली पब्लिक स्कूल,महुली के प्रांगण में वार्षिक क्रीड़ा दिवस में मौजूद बच्चों व अभिभावकों के मौजूदगी में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधक व ज़िला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष आफताब आलम खां ने व्यक्त किया उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में सबसे अच्छी तंदुरुस्ती व सेहत होती है इसे दुनिया की सबसे बड़ी नेमत बताया गया है यदि आदमी स्वस्थ है और अगर उसके पास कुछ भी न हो तो मेहनत मजदूरी करके सामान्य जीवन व्यतीत कर सकता है,खेल खेलने से तंदुरुस्ती के साथ साथ बच्चों में अनुशासन व प्रतिस्पर्धा के गुण भी विकसित हो जाते हैं इस मौके पर जमशेद आलम खां,कार्यक्रम के संचालक शमशेर आलम खां,महताब आलम बब्बू,रेहान परवेज,महाराणा सुहेलदेव विद्यालय के प्रबन्धक महेंद्र नाथ ,मौलाना जैनुल आब्दीन,मोहम्मद आरिफ,अली हुसैन,शारदा शर्मा,महजबीन,सरिता,हाफिज जाहिद, मैनेजिंग डायरेक्टर अयान आलम खां व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »