एक्जिक्यूटिव मैनेजिंग डायरेक्टर शिखा चतुर्वेदी के निर्देशन में नौनिहालों ने दिखाया अपनी प्रतिभा का अद्भुत हुनर
बस्ती मंडल में युवाओं के प्रेरणाश्रोत नाथनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के संरक्षण में संचालित होती है यह एकेडमी

बस्ती जिले के प्रतिष्ठित और अग्रणी शैक्षणिक संस्थान राजन इंटरनेशनल एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय ‘खेल महाकुंभ’ का बुधवार को अत्यंत ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ समापन हुआ। खेल के प्रति समर्पण और अनुशासन के इस अद्भुत संगम ने छात्र-छात्राओं को अपनी अद्भुत प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच प्रदान किया।
मुख्य अतिथि खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक एवम् चतुर्वेदी परिवार के राजनैतिक संरक्षक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने प्रतिभाशाली नौनिहालों को संस्थान के संचालक पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी और संस्थान की निर्देशिका शिखा चतुर्वेदी की मौजूदगी में शील्ड, मेडल्स और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। राजन इंटरनेशनल एकेडमी बड़ी के परिसर में पहुंचने पर प्रबंधक राकेश चतुर्वेदी एवं निदेशिका शिखा चतुर्वेदी के निर्देशन पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जय चौबे का विद्यालय परिवार ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और संस्थान की संस्थापना के प्रेरणाश्रोत स्व पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। राजन इंटरनेशनल एकेडमी में दो दिनों तक चली विभिन्न खेल स्पर्धाओं एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, शतरंज, कैरम, वालीबाल, बास्केटवाल, क्रिकेट आदि में विद्यालय के चारों सदनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। अंततः परिणामों की घोषणा के समय पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर येलो हाउस ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।उपविजेता का खिताब हासिल करते हुए ग्रीन हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रेड हाउस ने खेल भावना का परिचय देते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।।ब्लू हाउस चौथे स्थान पर रहते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शिखर पर रहने के लिए संकल्प लिया। मुख्य अतिथि जय चौबे ने विजेता टीम के कप्तानों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शील्ड, गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि राजन इंटरनेशनल एकेडमी केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संस्थान बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति भी प्रतिबद्ध है। आज जिस तरह का प्रदर्शन इन छात्र-छात्राओं ने किया है, वह बेहद सराहनीय है। बस्ती जनपद की यह प्रतिभा कल राज्य और देश स्तर पर नाम रोशन करेगी। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी जीवन का अनिवार्य हिस्सा होना चाहिए। संस्थान के चेयरमैन, नाथनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि नौनिहालों को खेल, शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में सिरमौर बनाने के लिए किसी भी तरह के संसाधन की कमी आड़े नहीं आने देंगे। आने वाले दिनों में नौनिहालों को शिक्षा और खेलकूद के हर क्षेत्र में चैंपियन बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। संस्थान की एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर शिखा चतुर्वेदी ने कहा कि राजन इंटरनेशनल एकेडमी सिर्फ एक शिक्षण संस्थान ही नही है बल्कि नौनिहालों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रवर्तक भी है। उन्होंने कहा कि संस्थान के नौनिहालों के सर्वांगीण विकास ही नही बल्कि उन्हें सफलता की बुलंदी पर पहुंचाने के प्रति भी संस्थान समर्पित है। समारोह के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सानू एंटोनी ने खेल महोत्सव को सफल बनाने के लिए शिक्षकों, शारीरिक प्रशिक्षकों और सहयोगी कर्मचारियों की सराहना किया। उन्होंने कहा कि प्रबंधक राकेश चतुर्वेदी और निदेशिका शिखा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में विद्यालय भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को को निखारता रहेगा।
