भाजपा मंडल महुली निवर्तमान अध्यक्ष भाजपा नेता राजीव गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशताब्दी पर उनके चित्र पर माल्या र्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर राजीव गुप्ता ने कहा कि अटल जी की जीवन की प्रेरणा हमें हमेशा आगे बढ़ने में सहायता करती है। उन्होंने भारतीय राजनीति में एक नई सोच और दिशा प्रदान की।जो सदैव हमारे मार्गदर्शन का श्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि अटल जी का नेतृत्व केवल राजनीतिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं था। उन्होंने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का जो संदेश दिया वह हमें आज भी प्रेरित करता है।वे एक कुशल वक्ता और एक महान कवि थे। जिन्होंने अपनी काव्य रचनाओं के माध्यम से भावनाओं और विचारों को साझा किया। आज हम लोग उनके सिद्धांतों और कार्यों को अपने जीवन में आत्मसात कर हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कोटि-कोटि नमन करते हैं।
इस अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता संतराम गुप्ता, हेमंत चतुर्वेदी, बब्बन शर्मा, वीरेंद्र त्रिपाठी, राकेश पाठक, इंद्रेश कन्नौजिया ,भरत भुआल चौधरी, जमशेद खान, अनिल गुप्ता, राम प्रेम साहू, प्रेमचंद मिश्रा ,प्रमोद चौधरी, पिंटू गुप्ता ,जयप्रकाश चौधरी, अशोक यादव, भागीरथी दुसाध आदि लोग शामिल रहे।
अटल जी के जीवन कि प्रेरणा हमें हमेशा आगे बढ़ने में सहायता करती है राजीव गुप्ता
