पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में थानाध्यक्ष महुली द्वारा थाना महुली क्षेत्र किया गया पैदल गश्त

सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु आमजन से किया गया संवाद
दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठानों पर CCTV कैमरे लगाने हेतु किया गया प्रोत्साहित
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध की रोकथाम हेतु थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थाना महुली पुलिस द्वारा कस्बा काली जगदीशपुर व जयरामपट्टी क्षेत्र में पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान बाजार, प्रमुख मार्गों व भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर लोगों से संवाद किया गया तथा उन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया
साथ ही आमजन व दुकानदारों को साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया तथा बताया गया कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या लालच में आकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। इसके अतिरिक्त लोगों को अपने प्रतिष्ठानों व घरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने एवं उन्हें क्रियाशील रखने के लाभ के बारे में भी अवगत कराया गया, जिससे अपराध की रोकथाम एवं जांच में सहायता मिल सके।
थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु गश्त एवं जनजागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »