ब्रेकिंग

महुली एसओ दुर्गेश पांडेय बने इस माह के जिले के सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारी, एसपी संदीप कुमार मीणा ने सौंपा प्रशस्ति पत्र

– अपनी कर्तव्यनिष्ठा और रचनात्मक कार्यों से जनमानस में पुलिस की बनाई शानदार छवि

– व्यक्तिगत कार्य कुशलता, सूझ बूझ, मेहनत, लगन और सरकार की प्राथमिकताओं के लिए मिलता है यह सम्मान

संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय को (COP of the month) अगस्त माह का जिले का सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारी घोषित किया है। श्री पांडेय को यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सूझ बूझ, कर्मठता और उनके मानवीय दृष्टिकोण के चलते प्रदान हुआ है।
थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय ने अपनी तैनाती के समय से ही थाना कैंपस को सजाने संवारने से लेकर साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया। श्री पांडेय द्वारा थाना परिसर की साज सज्जा, नवीनतम मेस की स्थापना, भवनों के रंग रोगन और शानदार लाइटिंग के किए गए इंतजाम की पहले से ही सराहना होती रही है। फरियादियों के लिए उनके द्वारा बैठने के इंतजाम से लेकर उनके लिए पीने के पानी की भी व्यवस्था किया। फरियादियों से स्नेह और सम्मान के साथ उनकी पीड़ा सुनना और उसका त्वरित निस्तारण उनकी दिनचर्या रही है। सोशल पुलिसिंग के सहारे जटिल मामलों को निपटाने में उन्हें महारत हासिल है। यूं तो यही सारी प्राथमिकताएं सरकार और शासन के नीतियों का आधार होती हैं। लेकिन धरातल पर उनका क्रियान्वयन बहुत कम देखने को मिलता है। ऐसे में महुली थाना क्षेत्र की आवाम दुर्गेश कुमार पांडेय जैसे पुलिस अधिकारी की इस कर्तव्यनिष्ठा उनकी कर्मठता की साक्षी रही है। श्री पांडेय की इस कर्मठता और सरकार के नीतियों को धरातल पर सफलता पूर्वक उतारने के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने अगस्त माह का सर्वश्रेष पुलिस अधिकारी का सम्मान देकर उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपा। अपने कमांडर को यह सम्मान मिलने पर महुली थाने में तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »