संबंधित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश ।
पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ० यशवीर सिंह के साथ आगामी त्यौहार होली के दृष्टिगत कोतवाली बस्ती थाना क्षेत्रान्तर्गत शहर के प्रमुख बाजारों में फ्लैग मार्च कर संवेदनशील होलिका दहन स्थल,नमाज स्थल एवं अन्य अतिसंवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर डीआईजी बस्ती द्वारा जनसामान्य से रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण ढंग से भाईचारे के साथ मनाने हेतु अपील करते हुए किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न देने, यातायात नियमों का पालन करने,नशे की स्थिति में वाहन न चलाने, उन्माद/ शोरगुल न मचाने, न्यायालय द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार ही डी०जे०/ साउंड को बजाने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल निकटतम थाना/डायल-112 पर देने,अवैध शराब के निष्कर्षण/ बिक्री करने वालो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत, क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
