ब्रेकिंग

डीआईजी बस्ती द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0(द्वितीय चरण)’के तहत स्कूल के छात्र/छात्राओ को साइबर अपराध एवं महिला सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी द्वारा ‘मिशन शक्ति’ -फेज-5.0 (द्वितीय चरण)अभियान के अंतर्गत सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, रामबाग बस्ती में आयोजित एक वृहद जागरूकता कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से सभी कोअवगत कराना और आत्मरक्षा एवं कानूनी अधिकारों के प्रति महिलाओं को सशक्त बनाना है|
डीआईजी बस्ती द्वारा संबोधित करते हुए सभी महिलाओं व बालिकाओ को उनके अधिकारो तथा साइबर अपराध के प्रति जागरूक कर बताया गया कि प्रत्येक थाने पर महिलाओं, बालिकाओं की समस्याओं को सुनने व उसके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना की गयी है। डिजिटल युग में तकनीक के लाभ के साथ-साथ चुनौतियां भी बढ़ी हैं। छात्र / छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया हैकिंग,और फिशिंग जैसे अपराधो के बारे मे जानकारी देते हुये सावधान रहने की सलाह दी। छात्राओं को इंटरनेट पर अनजान लिंक पर क्लिक न करने, अपने सोशल मीडिया अकाउंट को प्राइवेट रखने और किसी भी व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत जानकारी या OTP साझा न करने, आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने हेतु सरकार द्वारा जारी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों-1930,1090,112,1076,1098,
108/102 आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ यशवीर सिंह,क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी,महिला थाना प्रभारी शालिनी सिंह,कॉलेज प्रबंधन के पदाधिकारी, और भारी संख्या में छात्र/छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »