ब्रेकिंग

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा स्टार लगा कर दी गई बधाई

निरीक्षक से डीएसपी पद पर पदोन्नति पर सम्मान

पुलिस अधीक्षक द्वारा स्टार लगाकर दी गई बधाई

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा निरीक्षक से डीएसपी (Deputy Superintendent of Police) पद पर पदोन्नत हुए अशोक कुमार सिंह एवं सुश्री सरोज शर्मा को स्टार लगाकर सम्मानित करते हुए हार्दिक बधाई दी गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने दोनों अधिकारियों को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति उनके परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन का प्रतिफल है।

उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि दोनों अधिकारी अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ करते हुए जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »