छात्र विनायक मिश्रा 94.6%,रितिका 94.4% और स्वाति चौरसिया ने 94.2% अंक हासिल कर बढ़ाया संस्थान का मान।
-सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी,एक्जीक्युटिव एमडी सविता चतुर्वेदी ने छात्रों को मिठाई खिलाकर बढ़ाया हौसला।
सीबीएसई हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम मेें जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने जिले की टॉप टेन रैंकिंग में अपना स्थान सुनिश्चित कर संस्था और परिवार का मान बढ़ाया।छात्रों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए प्रबंधतंत्र ने छात्रों को फूलमाला पहनाकर उन्हें मिठाई खिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

बीते वर्षों की भॉति इस साल भी सूर्या इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में परचम फहराया। जिले के टॉप टेन रैंकिंग में शुमार सूर्या के होनहारों का संस्थान के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी,एक्जीक्युटिव एमडी सविता चतुर्वेदी,प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षकों ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें मिठाई खिलाई।बोर्ड परीक्षा परिणाम में विद्यालय के छात्र विनायक मिश्रा 94.6% अंक पाकर स्कूल के टॉपर बने। वहीं, छात्रा रितिका ने 94.4% अंक प्राप्त कर दूसरा और स्वाति चौरसिया ने 94.2% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया साथ ही आंचल सिंह,अंशिका चौधरी और अंश कुमार ने भी बेहतर अंक हासिल कर स्कूल का मान बढ़ाया। टॉपर छात्रों को सम्मानित करते हुए चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि संस्थान के छात्र बीते वर्षों में बोर्ड की परीक्षा में अपना वर्चस्व कायम किया हैं। आगे भी सूर्या के छात्र कठिन परिश्रम के जरिए अपना मुकाम हासिल करेंगे। एक्जीक्युटिव एमडी सविता चतुर्वेदी ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने कड़ी मेहनत से साबित कर दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं। प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय के प्रतिभावान छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल में सफल सभी छात्र-छात्राओं के लिए 24 अप्रैल से नई कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। साथ ही, परंपरा को निभाते हुए विद्यालय परिवार दसवीं पास करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को निशुल्क टैबलेट वितरित करेगा। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी,आशुतोष पांडेय,नितिश द्विवेदी सहित कई लोग मौजूद रहे।
