पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद, थाना दुधारा, थाना धनघटा, थाना मेहदावल, थाना बखिरा व थाना बेलहरकला पर नियुक्त समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों व विवेचकों के साथ पुलिस कार्यालय पर महिला अपराध संबंधित अपराधो की लंबित विवेचनाओं के संबंध में की गयी समीक्षा ।
समीक्षा के दौरान थानों पर अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत समीक्षा की गयी । विवेचनाओं के लंबित रहने के कारणों पर चर्चा करते हुए अकारण लंबित प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त की गयी तथा सभी विवेचकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर त्वरित जांच, विधिक निस्तारण तथा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विवेचकों को भविष्य में विवेचना कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता न बरतने हेतु चेतावनी दी गई। प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को अपने अधीनस्थ समस्त विवेचकों की नियमित समीक्षा कर कार्यों का समय से निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया गया विवेचकों को विवेचनाओं में आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल माध्यमों के अधिकतम उपयोग पर विशेष बल दिया गया । यक्ष ऐप, E-समन एवं S-ID प्रणाली के प्रभावी प्रयोग के माध्यम से कार्यों को पारदर्शी एवं त्वरित रूप से संपादित करने हेतु निर्देशित किया गया
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, धनघटा, मेहदावल, बखिरा व बेलहरकला के विवेचकों के साथ महिला अपराध संबंधित लंबित विवेचनाओं के संबंध में की गयी समीक्षा, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
