ब्रेकिंग

डीएम की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा बताया गया कि वृक्षारोपण अभियान-2026 में जनपद में कुल 2977382 वृक्षों को रोपित किए जाने का लक्ष्य के सापेक्ष 14 लाख वृक्षों को वन विभाग द्वारा एवं 1577382 वृक्षों को अन्य विभागों द्वारा रोपित कर संरक्षित किया जाना है।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत जनपद को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष समस्त विभागाध्यक्ष को कार्ययोजना उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में जिन विभागों का कार्ययोजना प्राप्त नहीं हुआ है वे अभिलंब प्रभागीय कार्यालय, संतकबीरनगर में कार्ययोजना उपलब्ध करा दें।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि विगत वर्ष 25-26 में विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए वृक्षारोपण की अंतर्विभागीय क्रॉस चेकिंग की सूचना/स्थलीय जांच आख्या संबंधित अधिकारीगण उपलब्ध करा दें।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रभात द्विवेदी, उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत राजेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »