पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, मे अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय द्वारा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण के तहत मिशन शक्ति केंद्र खलीलाबाद का विस्तृत निरीक्षण किया गया । इस दौरान केंद्र की कार्यप्रणाली का निरीक्षण करते हुए, तैनात महिला पुलिसकर्मियों को जनसुनवाई व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद द्वारा केंद्र पर आने वाली शिकायतों के रखरखाव, उनके निस्तारण की स्थिति और आगंतुक रजिस्टर का गहनता से अवलोकन किया गया और लंबित मामलों को समय सीमा के भीतर निपटाने के निर्देश दिए ।
क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद द्वारा निर्देश दिया गया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों के आसपास एंटी रोमियो स्क्वाड लगातार गश्त करे और मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) के प्रति लगातार जागरूक करे ।
