महामंत्री पद के लिए हुए चुनाव में दधिवल ने 9 मतों से किशुन चंद को दी मात
– उदयराज यादव अध्यक्ष, जयंत कुमार कोषाध्यक्ष और राम आशीष संगठन मंत्री के पद पर निर्विरोध निर्वाचित
– कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके सम्मान के लिए करता रहूंगा संघर्ष – उदयराज यादव
सफाई कर्मियों में अपनी लोकप्रियता के चलते उदयराज यादव लगातार आठवीं बार नाथनगर ब्लॉक के सफाई कर्मी संघ के अध्यक्ष चुने गए। जबकि शनिवार को महामंत्री पद के लिए हुए मतदान में दधिवल ने सीधे मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदी किशुन चंद 9 मतों से हराकर विजय हासिल किया।
नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय पर शनिवार को हुए सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री पद पर चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी राधेश्याम और वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि महामंत्री पद के लिए दधिवल और किशुन चंद ने नामांकन किया था। जिसके चलते शनिवार को चुनाव आयोजित किया गया। कुल 259 मतदाताओं में से 238 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारियों के अनुसार मतगणना में दधिवल को 123 मत और किशुन चंद को 114 मत हासिल हुआ जबकि एक मत अवैध पाया गया। इस तरह दधिवल ने 14 मतों से हराकर महामंत्री पद पर कब्जा जमाया। इससे पहले सफाई कर्मियों में लगातार अपनी लोकप्रियता के चलते उदयराज यादव आठवीं बार लगातार ब्लॉक अध्यक्ष बने। इस बार उन्हें निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर जयंत कुमार और संगठन मंत्री के पद पर राम आशीष भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। साथी कर्मचारियों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। अपने निर्वाचन के बाद ब्लॉक अध्यक्ष उदयराज यादव ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके स्वाभिमान की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। श्री यादव ने कहा कि संगठन के गठन के बाद से ही कर्मचारियों ने जिस भरोसे और विश्वास के साथ नाथनगर ब्लॉक की बागडोर उनके हाथों में सौंपा है उस पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करता हूं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने परिवार के सदस्य के रूप में उन्हें जो स्नेह और सम्मान दिया है उसके लिए सदैव आभारी रहूंगा। इस दौरान महेंद्र चौधरी, दिलीप कुमार गौंड, फूलदेव, दिलीप यादव, विजय कुमार, कन्हैया लाल आदि ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया।
