ब्रेकिंग

अपराध नियंत्रण, नागरिक सम्मान और रचनात्मक दिशा में शानदार योगदान के लिए एसपी ने महुली एसओ को किया पुरस्कृत

 नवनिर्मित पुलिस मेस का महिला कांस्टेबल से फीता कटवा कर एसपी ने नए आरक्षियों का बढ़ाया हौसला
महुली थाने का निरक्षण करके अधूरी बाउंड्री वॉल का प्रस्ताव भेजने का निर्देश

 

oplus_0

स्मार्ट पुलिसिंग के साथ ही क्राइम कंट्रोल करना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। अपनी कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारियों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए अपने रचनात्मक प्रयासों से परिसर दशा बेहतर करना भी बेहद आवश्यक है। इन सभी क्षेत्रों में थानाध्यक्ष महुली ने अपने संकल्प और हौसले की बदौलत जो उदाहरण प्रस्तुत किया है वह प्रशंसनीय है। उक्त बातें जिले के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने मंगलवार को महुली थाना परिसर में नवनिर्मित पुलिस मेस के उद्घाटन समारोह में संबोधन के दौरान कहीं। पुलिस अधीक्षक श्री मीणा ने उनके बेहतर कार्य के लिए 25 हजार रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा भी किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस के नए जवानों को अपने सीनियर से बेहतर कार्यों की सीख लेनी चाहिए़। हमे क्राइम कंट्रोल के साथ ही अपने शालीन व्यवहार से समाज में एक नजीर प्रस्तुत करनी होगी जिससे समाज में पुलिस के प्रति विश्वास कायम रहे। पुलिस अधीक्षक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आगंतुकों के लिए बनाए गए टीन शेड परिसर का भी उद्घाटन किया। नवनिर्मित पुलिस मेस का नई तैनाती प्राप्त महिला आरक्षी से फीता कटवा कर नए आरक्षियों का हौसला बढ़ाया। एसपी ने कंप्यूटर कक्ष, अभिलेखागार सहित पूरे थाना परिसर का जायजा लिया। थाने की अधूरी बाउंड्री वॉल का प्रस्ताव भेजने का थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय को निर्देश दिया। बाद में पुलिस अधीक्षक श्री मीणा ने परिसर में पौधारोपण भी किया। थाना परिसर की सुंदरता, साफ सफाई और बदली सूरत पर पुलिस अधीक्षक गदगद नजर आए। थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पांडेय ने बुके भेंट कर उनका स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। समारोह का शानदार संचालन अंतरराष्ट्रीय शायर असद महताब ने किया। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी मुखालिसपुर जयहिंद भारती, चौकी प्रभारी हरिहरपुर अशोक कुमार सिंह, शोभनाथ मिश्र, ग्राम प्रधान श्रीप्रकाश यादव, प्रधान प्रतिनिधि सलीम बाबू, अरविंद यादव, आनंद दूबे, तबरेज अहमद सहित तमाम पुलिस कर्मी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »