ब्रेकिंग

तालुका विधिक सेवा समितियों के पदेन सचिवों के साथ आयोजित हुई बैठक

विधिक सेवा से संबंधित स्कीमों तथा ग्राम पंचायत स्तर पर कम्युनिटी मीडियेटर चिन्हित करने के बावत हुई चर्चा। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह द्वारा तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण के पदेन सचिवों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करना था। बैठक के दौरान सचिव ने तालुका स्तर पर विधिक सहायता एवं जागरूकता कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने, पात्र व जरूरतमंद लोगों तक नि:शुल्क विधिक सेवाएँ पहुँचाने, प्री-लिटिगेशन मामलों के अधिकतम निस्तारण, लोक अदालतों की सफलता सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विधिक साक्षरता कार्यक्रमों को गति देने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत स्तर पर कम्युनिटी मीडियेटर चिन्हित करने तथा आगामी विशेष अभियानों, विधिक जागरूकता शिविरों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विधिक साक्षरता कार्यक्रम तथा कमजोर वंचित वर्गों तक विधिक सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने पर भी विस्तृत चर्चा की गई। सचिव ने सभी पदेन सचिवों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें तथा समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएँ। सभी पदेन सचिवों ने जनसामान्य को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आश्वासन दिया। इस दौरान तालुका धनघटा से नायब तहसीलदार राजेश मिश्रा, तालुका मेहदावल से नायब तहसीलदार प्रियंका, तालुका खलीलाबाद से नायब तहसीलदार प्रेम नारायण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »