जिला सेवायोजन कार्यालय संत कबीर नगर द्वारा एकदिवसीय रोजगार मेला का आयोजन दिनांक- 15 जुलाई 2026 दिन बुधवार पूर्वान्ह 10:30 बजे से स्थान- जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर संत कबीर नगर में किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में वर्धमान यानर्ज एंड थ्रेड्स लिमिटेड लुधियाना पंजाब जो विश्व की जानी-मानी कंपनियों में गिनी जाती है भर्ती करने हेतु आएगी| इसमें लड़कों व लड़कियों की मशीन ऑपरेटर व पैकिंग /चेकिंग पदो हेतु इंटरव्यू के माध्यम से चयन करेगी | आयु सीमा- 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। व शैक्षिक योग्यता कम से कम आठवीं पास से लेकर 12वी पास तक होनी चाहिए| कंपनी ने अवगत कराया की यदि कोई अभ्यर्थी चयनित होता है तो उसे 15483 रुपए वेतन प्राप्त होगा, जिसमें चयनित अभ्यर्थी के वेतन का स्वयं का अंशदान 12% व 12% कंपनी पीएफ देगी | ई.एस.आई. की सुविधा प्राप्त होगी जिसमें चयनित अभ्यर्थी व उसके परिवार का इलाज मुफ्त में किया जाएगा | चयनित अभ्यर्थी की छुट्टियां 15 छुट्टियां व 7सी.एल. वर्ष में प्राप्त होगा | कंपनी की तरफ से चयनित अभ्यर्थियों को साल में एक बार न्यूनतम 32000 बोनस प्राप्त होगा| 05 साल से अधिक काम करने पर ग्रेच्यूटी मिलेगी| कंपनी में यदि चयनित अभ्यर्थी कंपनी में कार्य करते हुए 1 वर्ष पूरा कर लेता है तो उसे 5000 से 10000 तक का लोन बगैर किसी ब्याज के प्राप्त होगा |सामूहिक दुर्घटना बीमा के अंतर्गत 03 लाख तक का मुआवजा कंपनी के द्वारा दिया जाएगा और लड़कियों के लिए हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध है| हॉस्टल का खर्चा ₹290 प्रति महीना है और खाने का खर्चा ₹2010 प्रति महीना है| तो इस प्रकार कंपनी की यह सुविधाए प्राप्त होगी| इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा ,आधार कार्ड व बैंक अकाउंट के साथ निःशुल्क प्रतिभाग कर साक्षात्कार के माध्यम चयन होने हेतु सम्मिलित हो सकते है। इस कार्य हेतु कोई मार्गव्यय देय नही होगा ।
