शिविर के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती द्वारा वामासारथी अध्यक्षा बस्ती के मार्गदर्शन में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर मे प्रतिभाग किया।
वामासारथी बस्ती द्वारा पुलिस परिवार के कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए निःशुल्क मेडिकल, डेंटल एवं ब्लड जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार के सदस्यों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराना था, जिसमें पुलिस व पुलिस परिवार के लगभग 150-200 सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और लाभ उठाया।
पुलिस उप महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बस्ती ने शिविर की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए वामासारथी बस्ती के प्रयासों की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन को करने हेतु प्रोत्साहित किया।
डीआईजी बस्ती ने कहा कि यह शिविर पुलिस परिवार के स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा सुविधा के प्रति वामासारथी बस्ती की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।उन्होने सभी चिकित्सकों, आशा मेडिकल हेल्थ केयर एंड डेण्टल केयर की डॉ0करिश्मा पाण्डेय ,नारायणा डायग्नोस्टिक्स एवं टेंडर पाम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाएं
मेडिकल एवं डेंटल चेकअप आशा मेडिकल हेल्थ केयर एण्ड डेंटल केयर की डॉ. करिश्मा पाण्डेय द्वारा विस्तृत मेडिकल एवं डेंटल जांच की गई।
ब्लड जांच नारायणा डायग्नोस्टिक्स द्वारा विभिन्न पैरामीटर्स की निःशुल्क ब्लड जांच की व्यवस्था की गई।
स्पेशलिस्ट हेल्थ चेकअप टेंडर पाम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉ. राजेश (MD) द्वारा पुलिस परिवार के सदस्यों का विस्तृत स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श दिया गया।
शिविर के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी लाईन, प्रतिसार निरीक्षक लाईन तथा प्रभारी वामासारथी सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
